Cricket NewsCricket News in Hindi, क्रिकेट न्यूज़, क्रिकेट समाचार, लाइवरोहित शर्मा टोटल सेंचुरी: Rohit Sharma Total Centuries

रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी: Rohit Sharma Total Centuries

भारत, दुनिया का एक ऐसा  देश जहाँ विभिन्न प्रकार के खेल की प्रतिस्पर्धा होती है । इस प्रतिस्पर्धा के खेल में , एक ऐसा भी खेल है । जिस खेल को बड़ी रूचि  के साथ देखा जाता है , वो खेल है क्रिकेट ।  क्रिकेट की दुनिया में भारत के पास दिग्गज खिलाड़ी हैं । पर आज हम एक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं , जो मौजूदा दौर के बल्लेबाजों में से एक हैं, और वो हैं रोहित शर्मा ।

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 नागपुर, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था । रोहित शर्मा का पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है, जो कि वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट प्रारूपों के कप्तान हैं । रोहित शर्मा को व्यापक रूप से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है । रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, आईपीएल में मुंबई इंडियन और घरेलु क्रिकेट टीम में मुंबई के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में  खेलते हैं । रोहित शर्मा दाएं हाथ ऑफ़ ब्रेक स्पिनर हैं ।  रोहित शर्मा ने अंतिम टेस्ट मैच 01- 03 नवंबर 2024 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला था और अंतिम एक दिवसीय मैच, 07 अगस्त 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था । रोहित शर्मा ने अपना अंतिम  टी20 साल 2024 में 29 जून बनाम साउथ अफ़्रीका के साथ खेला था । 

2007 में भारत के लिए वनडे और टी 20 में डेब्यू करने वाले दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा जिन्होंने भारत के लिए अपना पहला शतक 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में लगाया था । 2013 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाने का भी कारनामा किया और अभी तक वनडे में तीन दोहरे शतक का रिकॉर्ड बना चुके हैं । 

रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी- वनडे 

देखा जाए तो रोहित शर्मा ने काफी अच्छे रनों  का स्कोर बनाया है। उनके वनडे स्कोर की काफी लंबी सूची है, जो इस प्रकार है:

नंबरसालविरुद्ध टीमस्कोरस्थान
1.2010जिम्बाब्वे114बुलावायो
2.2010श्रीलंका101बुलावायो
3.2013ऑस्ट्रेलिया141जयपुर
4.2013ऑस्ट्रेलिया209बेंगलोर
5.2014श्रीलंका264कोलकाता
6.2015ऑस्ट्रेलिया138मेलबर्न
7.2015बंगलादेश 137मेलबर्न
8.2015दक्षिण अफ़्रीका150कानपुर
9.2016ऑस्ट्रेलिया171पर्थ
10.2016ऑस्ट्रेलिया124ब्रिसबेन
11.2017बांग्लादेश123बर्मिघम
12.2017श्रीलंका124पल्लेकेले
13.2017श्रीलंका104कोलंबो
14.2017ऑट्रेलिया125नागपुर
15.2017न्यूजीलैंड147कानपुर
16.2017श्रीलंका208मोहाली
17.2018दक्षिण अफ्रीका115पोर्ट एलिजाबेथ
18.2018इंग्लैंड137नॉटिंघम
19.2018पाकिस्तान111दुबई
20.2018वेस्टइंडीज152गुवाहाटी
21.2019वेस्टइंडीज162मुंबई
22.2019ऑस्ट्रेलिया133सिडनी
23.2019दक्षिण अफ़्रीका122साउथेम्प्टन
24.2019पाकिस्तान140मैनचेस्टर
25.2019इंग्लैंड102बर्मिघम
26.2019बांग्लादेश104बर्मिघम
27.2019श्रीलंका103लिड्स
28.2019वेस्टइंडीज159विशाखापट्नम
29.2020ऑस्ट्रेलिया119बेंगलोर
30.2023अफगानिस्तान131दिल्ली

रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी – टेस्ट क्रिकेट 

रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत साल 2013 में की थी और पहले ही दो मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो शतक जड़ चुके हैं । रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच में अपना कुछ ही समय दिया वो नियमित रूप से टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं रहे । 2019 टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओपनर बनने का मौका मिला और तब से, अब तक रोहित शर्मा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है । रोहित शर्मा के नाम टेस्ट में अब तक कुल 12 शतक शामिल हैं । इन 12 शतक की सूची पर ध्यान दीजिए जो इस प्रकार है : 

नंबरसालविरुद्ध टीमस्कोरस्थान
1.2013वेस्टइंडीज177कोलकाता
2.2013वेस्टइंडीज111मुंबई
3.2017श्रीलंका102नागपुर
4.2019दक्षिण अफ्रीका176विशाखापटटनम
5.2019दक्षिण अफ्रीका127विशाखापटटनम
6.2019दक्षिण अफ्रीका212रांची
7.2021इंग्लैंड161चेन्नई
8.2021इंग्लैंड127लंदन
9.2023ऑस्ट्रेलिया120नागपुर
10.2023वेस्टइंडीज103डोमिनिका
11.2024इंग्लैंड131राजकोट
12.2024इंग्लैंड103धर्मशाला

रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी – टी 20 

टी 20 में भी रोहित शर्मा के नाम अभी तक 5 शतक दर्ज हैं, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड हैं । रोहित शर्मा ने अपना पहला टी 20 अंतरराष्ट्रीय शतक अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ लगाया था ।

रोहित शर्मा की टी20 शतक सूची

नंबरसालविरुद्ध टीमस्कोरस्थान
1.2015दक्षिण अफ्रीका106धर्मशाला
2.2017श्रीलंका118इंदौर
3.2018इंग्लैंड100ब्रिस्टल
4.2018वेस्टइंडीज111लखनऊ
5.2024अफगनिस्तान121बेंगलुरु

और पढ़ें: विराट कोहली के टोटल शतक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

वनडे मैच और टेस्ट मैच में अंतर क्या है?

टेस्ट मैच केवल 90 ओवर का होता है और वनडे मैच 50 ओवर का होता है। टेस्ट मैच को अधिकतम 5 दिन में पूरा  कर दिया जाता है वहीं वनडे मैच केवल एक दिन में पुरा हो जाता है।

रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच में कितने शतक जड़े हैं?

रोहित शर्मा में अब तक 12 शतकों की पारी खेली है ।

रोहित शर्मा ने 21 मार्च 2024 तक , टी20 में कितने शतक लगाए है?

21 मार्च 2024 में रोहित शर्मा ने कुल 5 शतक लगाए हैं।

क्रिकेट की दुनिया में दाएं हाथ से ” ऑफ़ ब्रेक ”  का क्या मतलब होता है? 

क्रिकेट में , दाएं हाथ से फेंकी जाने वाली ऑफ़ ब्रेक गेंदबाजी में गेंद पिच पर उछलने के बाद बाएं से दाएं घूमती है। गेंदबाज़ के नज़रिए से , गेंद बाएं से दाएं घूमती है। दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए ,गेंद ऑफ़ साइड से उनकी और आती है , इसलिए इसका नाम ऑफ़ ब्रेक है।

क्रिकेट की दुनिया में  रोहित शर्मा की घरेलू टीम का क्या नाम है?

क्रिकेट की दुनिया में रोहित शर्मा की घरेलू टीम का नाम “मुंबई  इंडियंस” है । 

क्रिकेट में घरेलू टीम से क्या मतलब होता है?

क्रिकेट में घरेलू टीम का मतलब है, जिस टीम को अपने घरेलू मैदान पर खेलना होता है। क्रिकेट में घरेलू टीम को कई फायदे होते – घरेलू टीम को अपने मैदान की खासियतों का फायदा मिलता है जैसे कि ऑउटफिल्ड की दीवारों या सीमाओं की दूरी और घरेलू टीम को अपने प्रशंसकों का समर्थन मिलता है । घरेलु क्रिकेट से राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ी तैयार होते हैं । 

Continue reading

Adescareonline Com: What the Site Actually Is Before You Trust It

If you have found adescareonline com when searching for health tips or a wellness app, or even when hunting a lead in SEO guest post submission, its presence is in various inappropriate contexts that don't line up quite right....

CitizenFreePress Com: Complete Guide to Citizen Free Press 

When searching for CitizenFreePress com, it should be the official model of the meaning on citizenfreepress, which shows you their homepage and newest information headlines, hyperlinks image motion pictures videos commentary. This is a U.S.-based news site that features...

SanDiegoUnionTribune Com Games Daily Crossword: Complete Guide        

sandiegouniontribune com games daily crossword is a common search term by anyone looking for online access to the San Diego Union-Tribune crossword and other such games. Crossword puzzles have been a popular newspaper activity for some time, mixing vocabulary,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.