भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच सिर्फ दो टीमों का खेल नहीं है, बल्कि यह पुराने समय के अंग्रेज़ी राज, देश की इज्जत और गर्व से जुड़ी एक खास लड़ाई है। जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच, रणनीति और इतिहास से भरा एक अनोखा अनुभव मिलता है। आइए इस लेख में वर्ष दर वर्ष दोनों टीमों के बीच हुए प्रमुख मुकाबलों की टाइमलाइन पर नजर डालते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम टाइमलाइन
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहली बार 1932 में टेस्ट मैच खेला था, लेकिन अगर हम वनडे मुकाबलों की बात करें, तो इन दोनों टीमों का पहला वनडे मैच 1974 में हुआ था। तब से लेकर आज तक, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सभी मुकाबले बेहद रोमांचक और यादगार रहे हैं। आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता की पूरी टाइमलाइन।
1932 – भारत का डेब्यू टेस्ट मैच
भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला और सी.के. नायडू टीम के कप्तान थे । यह मैच इंग्लैंड ने 158 रनों से जीता, लेकिन भारत की साहसी गेंदबाज़ी की सबने सराहना की।
1952 – पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज
आज़ादी के बाद भारत ने 1952 में इंग्लैंड का दौरा किया। भारत को सभी टेस्ट मैचों में हार मिली, लेकिन यह अनुभव भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा।
1952 (घरेलू मैदान) – भारत की इंग्लैंड पर पहली टेस्ट जीत
भारत ने मद्रास में इंग्लैंड को हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। भारत ने यह टेस्ट पारी और 8 रनों से जीता।
1971 – भारत की ऐतिहासिक सीरीज जीत इंग्लैंड में
अजित वाडेकर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती। ओवल टेस्ट में भागवत चंद्रशेखर ने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड को 101 पर समेटा और भारत ने इतिहास रच दिया।
1982 – इंग्लैंड का भारत दौरा
इंग्लैंड की टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती। इयान बॉथम और गावस्कर जैसे दिग्गजों की टक्कर देखने को मिली।
1986 – भारत की दूसरी सीरीज जीत इंग्लैंड में
कपिल देव की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 2-0 से हराया। यह भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ विदेशी टेस्ट सीरीज मानी जाती है।
1990 – सचिन तेंदुलकर का पहला शतक
मैनचेस्टर टेस्ट में सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ 17 साल की उम्र में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने 119* रन बनाकर भारत को हार से बचाया।
2002 – नाटकीय सीरीज
लॉर्ड्स में भारत की हार के बाद लीड्स टेस्ट में भारत ने शानदार वापसी की और 628/8 रन बनाकर इंग्लैंड को हराया। द्रविड़, सचिन और गांगुली की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।
2007 – भारत की तीसरी सीरीज जीत इंग्लैंड में
राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने 1-0 से सीरीज जीती। जहीर खान की स्विंग गेंदबाज़ी इस जीत का मुख्य आधार रही।
2011 – इंग्लैंड का भारत पर दबदबा
इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से टेस्ट सीरीज में हराकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया। भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह नाकाम रही।
2012 – भारत में इंग्लैंड की सीरीज जीत
एलेस्टेयर कुक की कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती। यह 28 वर्षों के बाद भारत में इंग्लैंड की पहली जीत थी।
2014 – विराट कोहली की असफलता
इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली को जेम्स एंडरसन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। सीरीज इंग्लैंड ने 3-1 से जीती।
2016 – भारत की इंग्लैंड पर शानदार घरेलू जीत
विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया। कोहली ने 655 रन, जडेजा और अश्विन ने मिलकर 54 विकेट लिए।
2018 – इंग्लैंड की वापसी
इंग्लैंड ने भारत को 4-1 से हराया, हालांकि सभी टेस्ट मुकाबले कांटे की टक्कर के थे। कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और 593 रन बनाए।
2021 – भारत की 3-1 से घरेलू जीत
चेन्नई और अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट्स में स्पिनरों बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया । अक्षर पटेल और अश्विन ने शानदार गेंदबाज़ी ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हराया और भारत को जीत हासिल हुई ।
2021-22 – इंग्लैंड दौरे पर अधूरी सीरीज
भारत ने शुरुआती 4 टेस्ट में 2-1 की बढ़त ले ली। अंतिम टेस्ट COVID-19 के कारण स्थगित हुआ, जिसे 2022 में खेला गया। पुनर्निर्धारित टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार रनचेज कर सीरीज 2-2 से ड्रॉ कर दी।
2024 – भारत की टेस्ट सीरीज जीत
भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से जीती। यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
2025 – घरेलू T20I सीरीज में भारत की बड़ी जीत
जनवरी-फरवरी 2025 में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज खेली गई। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम की। वरुण चक्रवर्ती ने गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जबकि मुंबई में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से हराकर सीरीज का शानदार अंत किया।
2025 – वनडे सीरीज में भारत का क्लीन स्वीप
T20I सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। भारत ने इंग्लैंड को तीनों मुकाबलों में हराकर 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया और भारतीय टीम ने पूरी सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखा।
2025 – इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज हुई 2-2 से बराबर
2025 में इंग्लैंड दौरे पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की रोमांचक सीरीज खेली गई। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में पहला टेस्ट जीता, जिसके बाद भारत ने एजबेस्टन में शानदार वापसी की। लॉर्ड्स टेस्ट इंग्लैंड के नाम रहा, जबकि ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट ड्रॉ हुआ। आखिरी टेस्ट में भारत ने द ओवल में 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की और सीरीज 2-2 से बराबर कर दी।
2026 – T20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत
मार्च 2026 में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत ICC Men’s T20 World Cup के सेमीफाइनल में हुई। मुंबई में खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबले में संजू सैमसन के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
2026 – इंग्लैंड ने व्हाइट-बॉल सीरीज में की वापसी
जुलाई 2026 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज खेली गई। इंग्लैंड ने पांच मैचों की T20I सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की, जिसमें एक मुकाबला नो-रिजल्ट रहा। इसके बाद वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से मात दी। लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी वनडे में रोहित शर्मा की 138 रन की शानदार पारी के बावजूद भारत सीरीज जीतने में सफल नहीं हो सका।
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) मुकाबले
भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय मैचों में भी कड़ी टक्कर देखने को मिलती रही है।
- 1983 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और विश्व कप जीता।
- 2002 नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल: भारत ने लॉर्ड्स में 325 रनों को चाज़े कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, यहाँ द्रविड़, युवराज, कैफ का योगदान अहम रहा।
- 2011 वर्ल्ड कप: भारत और इंग्लैंड का मैच टाई हुआ, जो वर्ल्ड कप इतिहास के बेहतरीन मुकाबलों में गिना जाता है।
- 2022 ODI सीरीज: भारत ने इंग्लैंड को उसकी ही सरज़मीं पर 2-1 से हराया।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले
टी20 में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए हैं:
- 2025 T20 सीरीज: भारत ने इंग्लैंड को 4-1 से हराया।
- 2024 T20 वर्ल्ड कप (सेमीफाइनल): भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
- 2026 T20 वर्ल्ड कप (2nd सेमीफाइनल): भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया |
भारत बनाम इंग्लैंड – हेड टू हेड रिकॉर्ड
| प्रारूप | कुल मैच | भारत ने जीते | इंग्लैंड ने जीते | ड्रा/टाई/नो रिज़ल्ट | जीत प्रतिशत (भारत) |
| टेस्ट | 141 | 37 | 53 | 51 (ड्रा) | 35.6% |
| वनडे (ODI) | 113 | 62 | 46 | 5 (नो रिज़ल्ट) | 52.8% |
| टी20 (T20I) | 35 | 18 | 16 | 0 | 56.5% |
| कुल | 279 | 114 | 109 | 56 | – |
निष्कर्ष
भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता महज़ आंकड़ों या जीत-हार की कहानी नहीं है। यह क्रिकेट संस्कृति, रणनीति, और समय के साथ बदलते खेल के स्वरूप का प्रतीक है। समय के साथ भारतीय टीम ने न केवल अपने प्रदर्शन से इंग्लैंड को चुनौती दी बल्कि कई मौकों पर उन्हें मात भी दी। आज यह प्रतिद्वंद्विता दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मुकाबलों में से एक मानी जाती है।
FAQs
1. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कब और कहाँ खेला गया था?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को लॉर्ड्स (लंदन) में खेला गया था। यह भारत का भी पहला टेस्ट मैच था।
2. भारत ने इंग्लैंड को पहली बार कब हराया था?
भारत ने इंग्लैंड को पहली बार 1952 में मद्रास में हराया था। भारत ने यह टेस्ट पारी और 8 रनों से जीता।
3. इंग्लैंड में भारत की सबसे यादगार सीरीज कौन सी रही है?
1971 और 2007 की टेस्ट सीरीजें ऐतिहासिक रहीं, जब भारत ने इंग्लैंड में पहली और तीसरी बार सीरीज जीती। खासकर 1971 की जीत को स्वतंत्र भारत की क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि माना जाता है।
4. भारत और इंग्लैंड के बीच सबसे हाई-स्कोरिंग वनडे मैच कौन सा है?
2017 में पुणे ODI में भारत ने इंग्लैंड के 350 रन का पीछा करते हुए जीत दर्ज की। विराट कोहली और केदार जाधव ने विस्फोटक शतक लगाए।
5. क्या भारत और इंग्लैंड कभी वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने हुए हैं?
नहीं, अब तक भारत और इंग्लैंड किसी भी ICC वर्ल्ड कप फाइनल (ODI या T20) में आमने-सामने नहीं आए हैं, लेकिन वे कई बार सेमीफाइनल और सुपर स्टेज में भिड़ चुके हैं।
यह भी पढ़े:
- श्रीलंका क्रिकेट टीम बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
- भारतीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
- भारतीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
- भारतीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टाइमलाइन
- भारतीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम टाइमलाइन


