Cricket NewsCricket News in Hindi, क्रिकेट न्यूज़, क्रिकेट समाचार, लाइवनरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट, रिकॉर्ड और आँकड़े

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट, रिकॉर्ड और आँकड़े

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में स्थित है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम माना जाता है। यह स्टेडियम बल्लेबाज़ों के लिए बहुत खास माना जाता है क्योंकि इसकी पिच पर बल्लेबाज़ों को बड़े स्कोर बनाने का अवसर मिलता है। इस स्टेडियम में 1.3 लाख दर्शक एक साथ मैच देख सकते हैं। पहले इस तसदीयम का नाम सरदार पटेल स्टेडियम था लेकिन बाद में इसका नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया। आईये इस लेख में हम नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों की जानकारी प्राप्त करें। 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम जानकारी

विवरणस्टेडियम की जानकारी
नामनरेंद्र मोदी स्टेडियम
पूर्व नामसरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा)
स्थानअहमदाबाद, गुजरात, भारत
स्थापना1983 (पुनर्निर्माण 2020)
दर्शक क्षमतालगभग 1,32,000
पहला टेस्ट (नया स्टेडियम)2021
पहला वनडे1984
पवेलियन छोरAdani Pavilion End, Jio End
होम टीमगुजरात (डोमेस्टिक), टीम इंडिया
IPL टीमगुजरात टाइटंस
मालिकGujarat Cricket Association

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली (बल्लेबाजों के अनुकूल) माना जाता है। यहां की सतह काफी सपाट होती है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बड़े शॉट्स खेलना आसान हो जाता है। टी20 और आईपीएल मैचों में यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। कई बार टीमें 200+ रन भी आसानी से बना लेती हैं या चेज कर लेती हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं: 

  • इस मैदान पर अच्छा बाउंस और कैरी मिलता है।
  • आउटफील्ड बहुत तेज है, जिससे गेंद तेजी से बाउंड्री तक पहुंचती है।
  • तेज़ गेंदबाज़ों को शुरू में स्विंग मिलती है।
  • जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान होती जाती है।
  • स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती।

पिच रिपोर्ट: चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

टॉस फैक्टर और ओस का प्रभाव

अहमदाबाद में शाम के समय अक्सर ओस (Dew) देखने को मिलती है। इसका सीधा असर गेंदबाजी पर पड़ता है। इसी वजह से अधिकतर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं। ओस के कारण गेंद गीली हो जाती है तथा स्पिनर्स को ग्रिप बनाने में दिक्कत होती है। बल्लेबाजी दूसरी पारी में आसान हो जाती है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

आईपीएल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने कई रोमांचक मैचों की मेजबानी की है। यहां आईपीएल मैचों में संतुलन देखने को मिलता है, लेकिन बड़े स्कोर आम हैं।

रिकॉर्डआँकड़े
कुल मैच44
पहले बल्लेबाजी जीत22
पहले गेंदबाजी जीत22
औसत 1st इनिंग स्कोर177
औसत 2nd इनिंग स्कोर162
हाईएस्ट स्कोर243
लोएस्ट स्कोर89

टी20 इंटरनेशनल (T20I) रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

रिकॉर्डआँकड़े
कुल मैच7
पहले बल्लेबाजी जीत4
बाद में बल्लेबाजी जीत3
औसत स्कोर183
हाईएस्ट स्कोर234/4
लोएस्ट स्कोर66

वनडे (ODI) रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में यह मैदान संतुलित माना जाता है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है।

रिकॉर्डआँकड़े
कुल मैच36
पहले बल्लेबाजी जीत20
पहले गेंदबाजी जीत17
औसत 1st इनिंग स्कोर240
औसत 2nd इनिंग स्कोर208
हाईएस्ट स्कोर365/2
लोएस्ट स्कोर85

टेस्ट मैच रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का व्यवहार थोड़ा अलग होता है। टेस्ट मैचों में शुरुआती दिनों में बल्लेबाजों को फायदा मिलता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच स्पिनर्स के लिए मददगार हो जाती है।

रिकॉर्डआँकड़े
कुल मैच16
औसत 1st इनिंग335
औसत 2nd इनिंग359
औसत 3rd इनिंग226
औसत 4th इनिंग147
हाईएस्ट स्कोर760/7
लोएस्ट स्कोर76

नरेंद्र मोदी स्टेडियम खास तथ्य

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बारे में कुछ ख़ास तथ्य निम्नलिखित हैं: 

  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दर्शक क्षमता लगभग 1.3 लाख से अधिक है।
  • यहां कई बार 200+ स्कोर आसानी से चेज किए गए हैं।
  • आईपीएल और वर्ल्ड कप फाइनल जैसे बड़े मैच यहां आयोजित होते हैं।
  • तेज आउटफील्ड के कारण चौके-छक्के ज्यादा देखने को मिलते हैं।
  • स्टेडियम का पुनर्निर्माण 2020 में आधुनिक सुविधाओं के साथ किया गया।
  • यहां एक साथ कई पिचें मौजूद हैं, जिससे अलग-अलग मैचों के लिए अलग पिच तैयार की जा सकती है।
  • डे-नाइट मैचों में ओस का प्रभाव मैच के परिणाम को प्रभावित करता है।
  • यह मैदान भारत की घरेलू टीम गुजरात और आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है।

निष्कर्ष

नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास जगह है। इसकी पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है, लेकिन मैच की स्थिति के अनुसार गेंदबाज भी प्रभाव डाल सकते हैं। टी20 और आईपीएल मैचों में यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, जबकि टेस्ट मैचों में पिच धीरे-धीरे स्पिनर्स के पक्ष में जाती है। इसके अलावा, इस मैदान का विशाल आकार, आधुनिक सुविधाएं और रोमांचक मुकाबले इसे विश्व के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल करते हैं, जहां हर मैच दर्शकों के लिए यादगार अनुभव बन जाता है।

FAQs

1. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी है या गेंदबाजों के लिए?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है। तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है।

2. इस स्टेडियम में औसत टी20 स्कोर कितना होता है?

टी20 इंटरनेशनल मैचों में यहां औसत स्कोर लगभग 180+ के आसपास रहता है, जिससे यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है।

3. क्या यहां टॉस जीतना महत्वपूर्ण होता है?

हाँ, टॉस काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इसलिए अधिकतर टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

4. आईपीएल में यहां किस टीम को ज्यादा फायदा मिलता है?

यह मैदान संतुलित है, लेकिन बल्लेबाजी मजबूत टीमों को यहां ज्यादा फायदा मिलता है क्योंकि हाई स्कोर बनाना आसान होता है।

5. क्या इस मैदान पर 200+ स्कोर बनना आम बात है?

हाँ, टी20 और आईपीएल मैचों में यहां 200+ स्कोर कई बार बनते हैं और चेज भी किए जाते हैं, जिससे यह हाई-स्कोरिंग वेन्यू बन जाता है।

Continue reading

Chennai Ka Baap Kaun Hai | CSK का बाप कौन है – पूरी जानकारी

क्रिकेट फैंस अक्सर इंटरनेट पर कई मजेदार और दिलचस्प सवाल सर्च करते हैं। उन्हीं में से एक सवाल है “chennai ka baap kaun hai” या “csk ka baap kaun hai”। IPL के दौरान यह सवाल सोशल मीडिया, गूगल और...

RR vs CSK Match Result & Highlights – IPL 2026 3rd Match Report

The 3rd match of the Indian Premier League 2026 saw Sheer domination by Rajasthan Royals, which won over Chennai Super Kings with a comfortable margin of 8 wickets at Barsapara Cricket stadium on March 30. Having won the toss,...

RCB Sold for $1.78 Billion as Aditya Birla-Led Consortium Takes Ownership of IPL Franchise

IPL 2026 ScheduleThe franchise cricket landscape was shaken after reports emerged that the iconic Royal Challengers Bengaluru, one of India's richest franchises, has been purchased for a whopping USD 1.78 billion or approximately ₹16,660 crore by a fresh ownership...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.